Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

गुमशुदा युवती को झिंझरी पुलिस ने सकुशल किया दस्तयाब, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

गुमशुदा युवती को झिंझरी पुलिस ने सकुशल किया दस्तयाब, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान,

विकास साहू कटनी न्यूज 24 

कटनी। झिंझरी पुलिस चौकी ने गुमशुदा युवती को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। युवती के वापस मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के निर्देशन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में गुमशुदा युवती की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
12 अगस्त 2026 को एक सूचनाकर्ता ने थाना माधवनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री कन्या महाविद्यालय, झिंझरी से बिना किसी को बताए कहीं चली गई है। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की।
चौकी झिंझरी पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश सहित अन्य माध्यमों से युवती की पतासाजी के लगातार प्रयास किए। पुलिस की मेहनत के परिणामस्वरूप 1 सितंबर 2026 को युवती को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की परिजनों ने सराहना की।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी झिंझरी उप निरीक्षक राजेश कुमार दुबे, सहायक उप निरीक्षक शशिभाषण सिंह, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, महिला आरक्षक प्रीति तिवारी एवं आरक्षक संजय यादव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!