Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
Uncategorized

प्रधानमंत्री के ‘युवा कनेक्ट’ संवाद का तिलक महाविद्यालय में होगा लाइव प्रसारण

‘A’ कैटेगरी में हुआ चयन, 27 अगस्त को जुटेंगे जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और युवा

‘A’ कैटेगरी में हुआ चयन, 27 अगस्त को जुटेंगे जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और युवा,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी को प्रधानमंत्री के ‘युवा कनेक्ट’ संवाद के लाइव प्रसारण के लिए ‘A’ कैटेगरी में चयनित किया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल तथा माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महाविद्यालय का चयन किया गया है।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से महाविद्यालय परिसर में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के साथ टू-वे यानी दोतरफा संवाद भी आयोजित होगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ खिलाड़ी, युवा और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां महाविद्यालय स्तर पर शुरू कर दी गई हैं।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई, नोडल अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग, राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठन अधिकारी डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार, एनसीसी अधिकारी डॉ. सरदार दिवाकर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया जाएगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री के संवाद से जुड़ने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!