Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

कटनी में पत्रकारों का सम्मान, कलम की ताकत और एकजुटता का दिया संदेश

कटनी में पत्रकारों का सम्मान, कलम की ताकत और एकजुटता का दिया संदेश,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (ए) द्वारा जिले के पत्रकारों के सम्मान में 17 अगस्त 2026 को बी.डी. अग्रवाल सामुदायिक भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को सम्मान पत्र, शॉल, पेन और डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेश पटेल, डॉ. सेवाराम साहू, अधिमान्य पत्रकार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंघानिया, जिला उपाध्यक्ष प्रकाशचंद जैन, समाजसेवी प्रेम बत्रा, हाजी शेख मुस्ताक, इस्तियाक अहमद, अहमद कुरैशी, मामू अहमद, गुड्डू राजकुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शायर एवं कवि मारूफ अहमद हनफी ने किया। उन्होंने पत्रकारों से अपनी कलम की ताकत को एकजुटता के साथ समाज और जनहित के मुद्दों को सामने लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ पत्रकारों को भी जनसमस्याओं और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए।
इसके बाद मंचासीन अतिथियों एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिले के पत्रकारों को क्रमवार सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में संगठन के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने भी सहभागिता निभाई।
सम्मानित होने वाले पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंघानिया, आशीष सोनी, अनंत गुप्ता, सुरेंद्र राजपूत, राजेश कुमार तिवारी, शैलेश पाठक, वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा, अमर ताम्रकार, अनिल तिवारी-कक्का, कमलेश तिवारी, संजय गुप्ता, प्रवीण पराशर, ज्योति तिवारी, वेद प्रकाश दुबे, सुनील यादव, आशीष चौधरी, असलम खान, इनियात खान, शकील खान, संदीप शर्मा, रवि गुप्ता, सरबर खान, सुजीत सिंह, सचिन तिवारी, संतोष तोमर सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के प्रमुख सदस्यों एस.एन. शर्मा, के.डी. चौहान, के.सी. महोबिया, संतोष चतुर्वेदी, यू.एस. सिंह, मंगल सिंह और वीरभान सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समारोह के अंत में के.सी. महोबिया एवं मंगल सिंह ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान पत्रकारिता को जनहित की आवाज बनाने और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!