Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ निवार पुलिस का शिकंजा, 74 पाव शराब जब्त

चार आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, करीब 8,100 रुपये की शराब बरामद

कटनी। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कटनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत निवार चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ग्राम टेढ़ी, शाहपुर और लालपुर में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में चार लोगों के कब्जे से कुल 74 पाव शराब जब्त की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 8,100 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अकाली सिंह निवासी टेढ़ी से 24 पाव, सुनीता बाई निवासी टेढ़ी से 16 पाव, गणेश साहू निवासी शाहपुर से 15 पाव तथा माया बाई बर्मन निवासी लालपुर से 19 पाव शराब जब्त की।
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के कब्जे से कुल 74 पाव अवैध शराब बरामद हुई। सभी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में चौकी निवार प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कटनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत निवार चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ग्राम टेढ़ी, शाहपुर और लालपुर में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में चार लोगों के कब्जे से कुल 74 पाव शराब जब्त की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 8,100 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अकाली सिंह निवासी टेढ़ी से 24 पाव, सुनीता बाई निवासी टेढ़ी से 16 पाव, गणेश साहू निवासी शाहपुर से 15 पाव तथा माया बाई बर्मन निवासी लालपुर से 19 पाव शराब जब्त की।
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के कब्जे से कुल 74 पाव अवैध शराब बरामद हुई। सभी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में चौकी निवार प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!