टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत करने और रसोइया बहनों का बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग, कर्मचारी संघ ने सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन

मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, चतुर्थ श्रेणी, स्थाईकर्मी, अंशकालीन और आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की उठाई आवाज

मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, चतुर्थ श्रेणी, स्थाईकर्मी, अंशकालीन और आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की उठाई आवाज,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंगलवार, 4 नवंबर को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन तहसीलदार आशीष चतुर्वेदी के माध्यम से शासन तक पहुंचाने के लिए दिया गया।

संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ज्ञापन में प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी, स्थाईकर्मी, अंशकालीन कर्मचारी, रसोइया बहनें एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

संघ ने मांग की है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का ग्रेड पे 1800 रुपये किया जाए तथा मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए। स्थाईकर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने के साथ मृत स्थाईकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए।

इसके अलावा विभिन्न विभागों में कार्यरत अंशकालीन कर्मचारियों को न्यूनतम 25 हजार रुपये मासिक वेतन देने, रसोइया बहनों एवं स्व-सहायता समूहों को तीन माह का लंबित मानदेय दीपावली से पूर्व भुगतान करने तथा कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना शीघ्र लागू करने की मांग भी शामिल है।

संघ ने आउटसोर्स कर्मचारियों को श्रम विभाग द्वारा निर्धारित सभी लाभ प्रदान करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान दीपावली बोनस देने और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई। साथ ही कटनी जिले के सभी विभागों में विभागीय परामर्शदात्री बैठक एवं जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई।

कर्मचारी हितों के समाधान की उठाई आवाज

संघ पदाधिकारियों ने शासन से मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र उचित निर्णय लेने की अपील की, ताकि विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को राहत मिल सके और उनकी लंबित समस्याओं का समाधान हो सके।

इस अवसर पर संघ के उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम, सौरभ सिंह, राकेश जसूजा, हरीश बेन, नीलेश पौराणिक, भागीरथ तिवारी, बाबूलाल अहिरवार, रामवतार, अजीमुद्दीन शाह, विश्वकर्मा, दीपक चंदवानी, बालकदास, नरेश राठौर, रत्ना ठाकुर, जमुना महतो, अर्चना सेन, खुशबू, ललिता चौधरी, राकेश पांडेय, रामलोचन यादव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, दयाशंकर साकेत, बबलू चौधरी, ऊषा, अर्चना, ज्योति, साधना, गिरिजा बाई, दुर्गेश, विमला, रेनू रजक, सुधा, रामसखी, बबीता, इंद्रा, शोभा, ममता, रजनी, रागिनी, सपना, दुर्गा सहित अन्य कर्मचारी एवं संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!