टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

साइबर ठगी गिरोह पर कुठला पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Katni

साइबर ठगी गिरोह पर कुठला पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार,

कटनी। साइबर ठगी के मामले में कुठला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने यूपीआई के माध्यम से एक व्यक्ति के बैंक खाते से करीब 1 लाख 88 हजार रुपये की राशि धोखाधड़ी से दूसरे खातों में ट्रांसफर की थी।
मामले की शुरुआत कछंगवा निवासी अंकित राय की शिकायत से हुई। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भारतीय स्टेट बैंक, मुड़वारा शाखा के खाते से उसकी जानकारी और सहमति के बिना दो अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए 90 हजार और 98 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।
शिकायत के आधार पर कुठला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 425/26 के तहत धारा 318(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन, यूपीआई आईडी, मोबाइल नंबर सहित तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया।
जांच के दौरान पुलिस ने राजस्थान निवासी कुलदीप सिंह सोलंकी और शुभम मीणा उर्फ सानू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी सामने आई। मामले की आगे की जांच में बूंदी जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय विधि-विरुद्ध किशोर को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल और ब्लैंक चेक जब्त किया। किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह जबलपुर भेजा गया।
पुलिस ने मामले में रतलाम निवासी विशाल प्रजापति को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में थाना पुलिस, साइबर सेल और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!