टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

वर्षी महोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा 9 और 10 अक्टूबर को हरे माधव दरबार में होगा आयोजन,

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस

9 और 10 अक्टूबर को हरे माधव दरबार में होगा आयोजन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 1 अक्टूबर। हरे माधव दरबार में 9 एवं 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले वर्षी महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सिंधी समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
महोत्सव में कटनी सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, प्रवेश-निकासी और नागरिक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एसपी ने निर्माणाधीन पंडाल, प्रवेश एवं निकासी मार्ग सहित आयोजन स्थल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुगम आवागमन, व्यवस्थित पार्किंग, पर्याप्त पुलिस बल और आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल तक रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
अन्य जिलों से रेल मार्ग के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। रेलवे एवं जीआरपी अधिकारियों से यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही तथा आयोजन समिति और प्रशासन के बीच समन्वय को लेकर चर्चा की गई। यातायात थाना की आरआई श्रीमती अंजू लकड़ा एवं एसआई शशिभूषण दुबे ने भी यातायात प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण किया।
माधवनगर थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले महोत्सव को लेकर थाना प्रभारी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
पेयजल सहित श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा फोकस
कलेक्टर आशीष तिवारी ने नगर निगम अधिकारियों को आयोजन स्थल पर पेयजल, टेंट, दुकानों सहित आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए महोत्सव शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम कटनी जितेंद्र पटेल, नगर निगम के अधिकारी तथा जीआरपी एवं रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!