टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

हरैया में अवैध शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली,हम सबका है एक ही सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना” के नारों से गूंजा गांव

Katni

हरैया में अवैध शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली,हम सबका है एक ही सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना” के नारों से गूंजा गांव,

कैमोर। कैमोर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयराघवगढ़ जनपद के ग्राम हर्रैया में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। गांव में जगह-जगह शराब की बिक्री होने से परेशान ग्रामीणों और समाजसेवियों ने रविवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। उनका कहना है कि शराब की आसान उपलब्धता से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है और युवा पीढ़ी पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए समाजसेवियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के सहयोग से जनजागरूकता अभियान चलाया।

रैली गांव के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने “हम सबका है एक ही सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना” जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली के जरिए लोगों से शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने और युवाओं को नशामुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की गई।

समाजसेवियों ने गांव में कथित अवैध शराब बिक्री पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे की समस्या का असर परिवारों, युवाओं और सामाजिक वातावरण पर पड़ता है। उन्होंने ग्रामीणों से इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने तथा संबंधित अधिकारियों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित करने की अपील की।

इस जागरूकता रैली में आशीष सोनी, धीरेन्द्र लोधी, विक्रम लोधी, राजपाल, डॉ. श्रीकांत, छोटू बर्मन, कल्लू लोधी, लक्ष्मी यादव, सौखिलाल लोधी, लालजी लोधी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने जताई उम्मीद: जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को उम्मीद है कि गांव में नशे की समस्या के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के प्रयासों को गति मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!