टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सेवा मेरा योगदान के तहत कल्हैयाखुर्द में वृद्धजनों को किया गया सम्‍मानित

Katni

सेवा मेरा योगदान के तहत कल्हैयाखुर्द में वृद्धजनों को किया गया सम्‍मानित

कटनी – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड बहोरीबंद के तत्वावधान में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कल्हैयाखुर्द एवं ग्रामीण युवाओं द्वारा वृद्धजनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने वृद्धजनों को गमछा एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, विचार और जीवन की सीख युवा पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करते हैं। वृद्धजनों का सम्मान एवं उनकी सेवा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से वृद्धजनों के अनुभवों से प्रेरणा लेकर सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में युवाओं ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनके जीवन के अनुभवों और सामाजिक योगदान के बारे में जानकारी ली। सम्मान पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर नवांकुर संस्था के भूपेंद्र दाहिया, परामर्शदाता विनोद सिंह, बहादुर सिंह, कमल सिंह, दिव्येंदु यादव, शिव सिंह, महेंद्र सिंह, चतुर्थ सिंह, मनोहर सिंह, नरेंद्र सिंह, कदम सिंह, रत्नेश सिंह सहित अन्य ग्रामीणों की सहभागिता रही।

राजेश सांघेलिया 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!