टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द होगी मरम्मत, तीन दिन में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश निगमायुक्त तपस्या परिहार ने अधिकारियों को दिए निर्देश,       

गड्ढों की तत्काल फिलिंग के साथ लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की चेतावनी

निगमायुक्त तपस्या परिहार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, गड्ढों की तत्काल फिलिंग के साथ लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की चेतावनी,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। बारिश के चलते शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों और मार्गों पर बने गड्ढों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने मंगलवार शाम लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर सड़क मरम्मत कार्यों की समीक्षा की और कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।
निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण और मरम्मत से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रीय उपयंत्रियों को अपने-अपने वार्डों का मैदानी निरीक्षण कर बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों को चिन्हित करने तथा तीन दिवस के भीतर मरम्मत का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर तत्काल सुधार की आवश्यकता है, वहां बिना देरी किए मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।
निगमायुक्त ने विशेष रूप से बस स्टैंड से पन्ना मोड़ तथा बरगवां से कलेक्ट्रेट मार्ग पर बने गड्ढों की तत्काल फिलिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक मार्गों के नवीन निर्माण से संबंधित प्रक्रियाएं भी शीघ्र पूरी करने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को सड़क कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और लगातार स्थल निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि कार्यों में अनावश्यक विलंब या लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री सुनील सिंह एवं अनिल जायसवाल, उपयंत्री संजय मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, रवि हनोते, राज ललित गुमास्ता एवं हिमांशु गौतम तथा कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!