Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जवाहरलाल नेहरू वार्ड में 45.62 लाख से संवरेगा मुक्ति धाम, विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

बाउंड्रीवाल, मृत संस्कार शेड और मरम्मत कार्यों से बढ़ेंगी सुविधाएं — महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा, हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार निगम की प्राथमिकता

बाउंड्रीवाल, मृत संस्कार शेड और मरम्मत कार्यों से बढ़ेंगी सुविधाएं — महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा, हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार निगम की प्राथमिकता,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 
कटनी,। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सार्वजनिक स्थलों के व्यवस्थित विकास की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 28 स्थित मुक्ति धाम में करीब 45 लाख 62 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद शशिकांत तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। प्रस्तावित कार्यों में मुक्ति धाम की बाउंड्रीवाल निर्माण, मृत संस्कार के लिए शेड निर्माण तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शामिल हैं।
व्यवस्थित और सुरक्षित बनेगा मुक्ति धाम
विकास कार्य पूर्ण होने के बाद मुक्ति धाम परिसर को अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक स्वरूप मिलने की उम्मीद है। बाउंड्रीवाल निर्माण से परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर होगी, वहीं मृत संस्कार के लिए शेड तथा मरम्मत कार्यों से नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य प्राथमिकता : महापौर
भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों की आवश्यकताओं और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। मुक्ति धाम जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं का विस्तार भी शहर के समग्र विकास का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, जलनिकासी, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि नागरिकों को योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सके।
लंबे समय से थी विकास कार्यों की जरूरत : पार्षद
क्षेत्रीय पार्षद शशिकांत तिवारी ने कहा कि मुक्ति धाम में बाउंड्रीवाल, मृत संस्कार शेड और आवश्यक मरम्मत कार्यों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। करीब 45.62 लाख रुपये की लागत से इन कार्यों का भूमिपूजन होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं को नगर निगम के समक्ष लगातार रखा जा रहा है। महापौर और निगम प्रशासन के सहयोग से वार्ड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी
भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रवासियों ने मुक्ति धाम के विकास कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। नागरिकों का कहना था कि परिसर में सुविधाओं के विस्तार से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को बेहतर व्यवस्थाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव सहित विजय पांडेय, अशोक कुमार तिवारी, सुजीत, गौरव जैन, नीलेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!