ग्राम जरवाही में पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 21 आरोपी गिरफ्तार
निवार पुलिस की कार्रवाई, ₹10,700 नगद और ताश के पत्ते जब्त

निवार पुलिस की कार्रवाई, ₹10,700 नगद और ताश के पत्ते जब्त,
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निवार पुलिस ने ग्राम जरवाही में छापामार कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 21 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से ₹10,700 नगद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम जरवाही में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और 21 लोगों को पकड़ा।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।




