टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कटनी पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली, पुलिस ने किया भव्य स्वागत

फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान, कलेक्टर और एसपी ने जनभागीदारी को बताया जरूरी

फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान, कलेक्टर और एसपी ने जनभागीदारी को बताया जरूरी,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के तहत ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान का संदेश लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड से निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली बुधवार को कटनी पहुंची। यहां कटनी पुलिस की ओर से रैली में शामिल जवानों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर और पुष्पवर्षा के माध्यम से जवानों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों और आमजन ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने, उन्हें नशे से दूर रखने और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।

नशे के अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस : एसपी

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस के साथ आमजन की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। नागरिकों से अपील की गई कि वे नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक रहें, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं।

नशामुक्त भारत के लिए समाज की भागीदारी जरूरी : कलेक्टर

कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज, विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। सूखे नशे का बढ़ता प्रचलन भी चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए नशामुक्त समाज का निर्माण आवश्यक है। यह जिम्मेदारी केवल पुलिस और प्रशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवारों, शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

राष्ट्रीय एकता के साथ नशामुक्ति का संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अंतर्गत निकाली गई मोटरसाइकिल रैली का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश प्रसारित करने के साथ नशे के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में कटनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे नशे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय सहयोग दें और युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रोत्साहित करें। पुलिस एवं प्रशासन के अनुसार, जनसहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!