वन भूमि की सफाई कर अतिक्रमण की कोशिश, वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया
Katni

वन भूमि की सफाई कर अतिक्रमण की कोशिश, वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। कटनी वनमंडल के बड़वारा वन परिक्षेत्र अंतर्गत पिपरिया बीट में वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास का मामला सामने आया है। ग्राम पिपरिया की करीब 60 से 70 महिलाएं वन भूमि की सफाई कर रही थीं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सफाई का कार्य रुकवाया।
मौके पर वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार एवं बड़वारा रेंज अधिकारी दशमत सिंह ने वन अमले के साथ ग्रामीणों से चर्चा की। अधिकारियों ने वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्तिगत वन अधिकार के लिए निर्धारित पात्रता और 13 दिसंबर 2005 की कट-ऑफ तिथि का पालन आवश्यक है।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को नई वन भूमि की सफाई कर खेती या बसाहट करने से बचने की समझाइश दी। साथ ही, किसी के बहकावे में आकर वन भूमि पर कब्जा नहीं करने की अपील की।
समझाइश के बाद ग्रामीणों ने भविष्य में वन भूमि पर अतिक्रमण अथवा कटाई-सफाई नहीं करने का आश्वासन दिया। वन विभाग ने वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए निगरानी और गश्त जारी रखने की बात कही है।




