Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

स्लीमनाबाद अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा, सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश

स्लीमनाबाद अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा, सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24

कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में पदस्थ सभी डॉक्टर और कर्मचारी अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से सार्थक ऐप के माध्यम से दर्ज करें। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को उपचार के लिए परेशानी न हो।
कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को पर्याप्त और समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!