Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कृत्रिम कुंडों में शांतिपूर्ण ढंग से जारी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन बारिश के बीच निगम की टीमें मुस्तैद

स्वच्छता और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी

राजेश कुमार तिवारी 
कटनी। गणेश अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शहर के चिन्हित विसर्जन स्थलों पर बनाए गए कृत्रिम कुंडों में शुक्रवार सुबह से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर निगम अधिकारियों की टीम ने विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त प्रियंका झारिया, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री सहित अन्य अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा, प्रकाश, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं लगातार बनाए रखने के निर्देश दिए।
बारिश के चलते विशेष सतर्कता
वर्षा को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ जलस्तर और बहाव पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कृत्रिम कुंडों की सफाई, जलभराव और आसपास स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निगम की टीमें मौके पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं की सहायता कर रही हैं।
यातायात व्यवस्था पर भी निगरानी
विसर्जन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए निगम की हांका और अतिक्रमण शाखा की टीमें सक्रिय हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के समन्वय से गणेश प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!