Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

नुक्कड़ नाटक से छात्राओं ने ग्रामीणों को दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

नुक्कड़ नाटक से छात्राओं ने ग्रामीणों को दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की छात्राओं ने ग्राम गुलवारा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक सरोकारों और नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में किया गया।
छात्राओं ने स्वच्छता, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और नागरिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर प्रभावी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। संवाद और अभिनय के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, नशे से दूर रहने, महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने और समाजहित में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!