Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई, 32 लोगों पर 10,200 रुपये जुर्माना

प्रमुख बाजारों और मार्गों पर चला अभियान, दुकानदारों को दी गई समझाइश

प्रमुख बाजारों और मार्गों पर चला अभियान, दुकानदारों को दी गई समझाइश,
कटनी। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए नगर पालिक निगम द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी है। इसी क्रम में 22 सितंबर को निगम के अतिक्रमण दल ने गोल बाजार, झंडा बाजार, माधवनगर, मुख्य स्टेशन मार्ग, बस स्टैंड और आजाद चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की।
अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर दुकान का सामान रखकर आवागमन बाधित करने तथा अस्थायी अतिक्रमण करने वाले कुल 32 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने दुकानदारों और व्यापारियों को सड़क, फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्गों पर सामान नहीं रखने की समझाइश दी। साथ ही निर्धारित सीमा में ही दुकान का सामान रखने के निर्देश दिए गए। निगम अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
नगर निगम ने नागरिकों और व्यापारियों से सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त रखने में सहयोग की अपील की है। निगम का कहना है कि शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!