Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. अक्षत यादव के परिजनों से वीडियो कॉल पर की बात

दुःख की घड़ी में परिवार को दिया भरोसा, कहा—मध्यप्रदेश सरकार हर कदम पर साथ

दुःख की घड़ी में परिवार को दिया भरोसा, कहा—मध्यप्रदेश सरकार हर कदम पर साथ

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले कटनी निवासी 19 वर्षीय अक्षत यादव के परिजनों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
गुरुवार को मंत्रालय से मुख्यमंत्री ने स्व. अक्षत के पिता मंतू सिंह यादव और अन्य परिजनों से संवेदनापूर्वक संवाद किया। उन्होंने अक्षत के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस कठिन समय में मध्यप्रदेश सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।
गौरतलब है कि स्व. अक्षत यादव दिल्ली विश्वविद्यालय में बी.कॉम. द्वितीय वर्ष के छात्र थे और साथ ही यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। 6 सितंबर को दिल्ली में एक निजी पीजी हॉस्टल की इमारत ढहने की दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।
मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल के दौरान मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, नवलेश मलिक, रजनीश तिवारी और राय प्रताप सिंह मौजूद रहे। वहीं कटनी स्थित अक्षत यादव के निवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित अन्य लोग शोकाकुल परिवार के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!