Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

विजयराघवगढ़ पुलिस को दोहरी सफलता दो नाबालिंग बालिकाओं की दस्तयाबी

विजयराघवगढ़ पुलिस को दोहरी सफलता
दो नाबालिंग बालिकाओं की दस्तयाबी

विकास साहू कटनी न्यूज 24 

कटनी ।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने 16 एवं 17 वर्षीय दो नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

कार्यवाही का विवरण – 1. घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 03/05/2026 की सुबह करीब 09:00 बजे थाना क्षेत्र की नाबालिंग लड़की बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट पर खण्ड 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर नाबालिंग बालिका की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम तैयार की गई। (2) दिनांक 06/09/2026 को थाना विजयराघवढ़ क्षेत्र की नाबालिग बालिका घर से बिना बताये चले जाने पर धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे द्वारा दोनों नाबालिंग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु पृथक-पृथक पुलिस टीम तैयार की गई, पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं की तलाश करते हुये दिनांक 07/09/2026 को सफलता प्राप्त कर नाबालिग दोनों बच्चीयों को सकुशल दस्तयाब किया। और उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्यवाही में – निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि रामकुमार झारिया, सउनि विक्रम सिंह,आरक्षक पप्पू प्रजापति, महिला आरक्षक नेहा सिंह, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल एवं सायबर टीम के आरक्षक अमित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!