Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कटनी में गूंजा समरसता का संदेश, भव्य कलश यात्रा एवं सम्मान समारोह आयोजित

गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कटनी में गूंजा समरसता का संदेश, भव्य कलश यात्रा एवं सम्मान समारोह आयोजित,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कटनी के बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में समरसता संकल्प अभियान, कलश यात्रा, कलश वंदन एवं सम्मान समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, समानता और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है। आयोजन के दौरान श्री गुरु रविदास महाराज के विचारों और उनके द्वारा दिए गए समरसता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जा रहा है।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, महापौर प्रीति सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, निगमायुक्त तपस्या परिहार, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
इसके अलावा शिवम् महाराज, शुभम् महाराज, सुखदेव चौधरी, ओमी अहिरवार, रामरतन पायल, पीतांबर टोपनानी एवं मृदुल मिश्रा सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान कलश वंदन एवं सम्मान समारोह के माध्यम से सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव, समानता, भाईचारे और एकजुटता का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!