टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

निवारा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों के लिए तैयार हो रहा आधार

Katni

निवारा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों के लिए तैयार हो रहा आधार,

कटनी। जिले के निवारा औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। करीब 9.30 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति के तहत विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विद्युत अधोसंरचना के विस्तार के लिए एमपीईबी द्वारा करीब 3 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। क्षेत्र में विद्युत पोल लगाने का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि तार बिछाने का काम आगामी डेढ़ माह में पूरा होने की संभावना है।
विद्युत सुविधा उपलब्ध होने के बाद आवंटित भूखंडों पर संबंधित उद्योग संचालक अपनी इकाइयां शुरू कर सकेंगे। इससे नए उद्योगों की स्थापना, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर और जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
जिला प्रशासन द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं विकसित कर उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!