Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

नन्हे कांवड़ियों ने लगाए ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

नन्हे कांवड़ियों ने लगाए ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। सावन के पावन अवसर पर कटनी में भक्ति और आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चे कंधों पर कांवड़ उठाकर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ शहर की सड़कों पर निकले। बच्चों की भक्ति और उत्साह देखकर राहगीर भी भाव-विभोर नजर आए।
यह बाल कांवड़ यात्रा समाजसेवी संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी आहाना के तत्वावधान में आयोजित की गई। यात्रा कटनी मेन स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर बड़े हनुमान मंदिर होते हुए मधई मंदिर पहुंची। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में शिवभक्ति का माहौल बना रहा।
बच्चों के कांवड़ लेकर निकलने पर रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
मधई मंदिर पहुंचने के बाद नन्हे कांवड़ियों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन किया। बच्चों ने भगवान शिव से अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ समाज और देश में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया।
यात्रा के समापन अवसर पर शामिल सभी बच्चों को भोजन-प्रसाद एवं उपहार भेंट किए गए। आयोजकों ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक संस्कार, सेवा भावना और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को बढ़ावा देना है।
यात्रा में संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष वाणी गट्टानी सहित निशा गुप्ता, रश्मि राय, शालिनी बजाज, उपासना बजाज, वंदना गट्टानी, कविता लालवानी, राशि सुहाने, मोनल पॉप्तानी, पूजा कनकने, रेनू मोर, प्रीति जगाती, गुंजन गोयंका, सुनीता गट्टानी, भव्य जसूजा, शिवानी बर्मन, स्वाति नायक, शिखा गुप्ता, एकता महेश्वरी, आरती राय, प्रशंसा नायक और वंदना राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!