Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

चांडक चौक–बरगवां ब्रिज पर जानलेवा गड्ढे, उखड़ी सड़क से बाहर आई लोहे की सरिया

चांडक चौक–बरगवां ब्रिज पर जानलेवा गड्ढे, उखड़ी सड़क से बाहर आई लोहे की सरिया,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। चांडक चौक से बरगवां की ओर जाने वाले ब्रिज पर इन दिनों सड़क की बदहाल स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। ब्रिज की सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि सड़क की ऊपरी गिट्टी और निर्माण सामग्री उखड़ चुकी है और नीचे बिछी लोहे की सरिया तक दिखाई देने लगी है।
इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में ब्रिज पर बने ये गड्ढे किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा नजर आ रहा है।
हैरानी की बात यह है कि इस मार्ग से रोजाना जिम्मेदार अधिकारियों और प्रशासनिक अमले का भी आना-जाना लगा रहता है, बावजूद इसके ब्रिज की इस बदहाल स्थिति पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई और बाहर निकली सरिया को सुरक्षित नहीं किया गया, तो किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदार विभाग जागेगा।
अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? आखिर जिम्मेदार विभाग की नजर इस जानलेवा स्थिति पर कब पड़ेगी और चांडक चौक–बरगवां ब्रिज को गड्ढों और बाहर निकली सरिया से कब राहत मिलेगी?
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर ब्रिज की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!