Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिला अतिरिक्त शगुन, कटनी की 2.39 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹40.90 करोड़

रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिला अतिरिक्त शगुन, कटनी की 2.39 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹40.90 करोड़,

विकास साहू कटनी न्यूज 24 

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त की राशि प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में अंतरित की। इसी क्रम में कटनी जिले की 2 लाख 39 हजार 701 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 40 करोड़ 90 लाख 16 हजार 850 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई गई।
रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर सरकार ने नियमित मासिक सहायता के साथ 250 रुपये की अतिरिक्त राशि भी बतौर शगुन लाड़ली बहनों के खातों में भेजी। इस तरह प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 1,750 रुपये की संयुक्त राशि अंतरित हुई।
नियमित किस्त के साथ मिला रक्षाबंधन का शगुन
योजना की 39वीं किस्त के तहत प्रत्येक हितग्राही को 1,500 रुपये की नियमित सहायता दी गई। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई। जिले की पात्र महिलाओं को नियमित सहायता के रूप में करीब 34 करोड़ 90 लाख रुपये, जबकि अतिरिक्त शगुन के रूप में करीब 5 करोड़ 99 लाख रुपये से अधिक की राशि मिली।
जनपदवार और निकायवार पहुंची राशि
कटनी जिले में जनपद पंचायत बड़वारा की 39,421 पात्र महिलाओं के खातों में 6 करोड़ 75 लाख 31 हजार 750 रुपये, बहोरीबंद की 40,190 महिलाओं के खातों में 6 करोड़ 86 लाख 63 हजार 100 रुपये तथा ढीमरखेड़ा की 37,223 महिलाओं के खातों में 6 करोड़ 35 लाख 73 हजार 250 रुपये अंतरित किए गए।
इसी तरह जनपद पंचायत कटनी की 27,872 महिलाओं को 4 करोड़ 72 लाख 86 हजार 500 रुपये, रीठी की 25,812 महिलाओं को 4 करोड़ 42 लाख 18 हजार 800 रुपये और विजयराघवगढ़ की 34,924 पात्र महिलाओं के खातों में 5 करोड़ 97 लाख 30 हजार 400 रुपये पहुंचे।
वहीं नगर निगम कटनी की 28,198 पात्र महिलाओं के खातों में 4 करोड़ 77 लाख 16 हजार 900 रुपये, नगर परिषद बरही की 2,298 महिलाओं के खातों में 39 लाख 40 हजार 800 रुपये, कैमोर की 2,283 महिलाओं के खातों में 38 लाख 31 हजार 950 रुपये तथा नगर परिषद विजयराघवगढ़ की 1,480 महिलाओं के खातों में 25 लाख 23 हजार 400 रुपये अंतरित किए गए।
कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
कटनी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस दौरान लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन और राशि अंतरण कार्यक्रम को देखा-सुना। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अब्‍दुल गफ्फार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त राशि मिलने से लाड़ली बहनों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!