Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान में दिखा देशभक्ति का उत्साह, तिरंगे के साथ ली सेल्फी

निगम की आईईसी टीम ने डोर-टू-डोर पहुंचकर नागरिकों को किया जागरूक, तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कटनी एवं सहयोगी विजन संस्था की आईईसी टीम द्वारा शनिवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत शहर में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया गया।
घर-घर पहुंचकर दिया तिरंगे के सम्मान का संदेश
आईईसी टीम ने शहर के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर पहुंचकर नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान लोगों को तिरंगे के सम्मान एवं उसके गरिमापूर्ण उपयोग के साथ स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता के महत्व की जानकारी दी गई। टीम ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील भी की।
तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर जताया राष्ट्रप्रेम
अभियान के दौरान नागरिकों और आईईसी टीम के सदस्यों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अभियान में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। तिरंगे के साथ सेल्फी लेते हुए लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
जनभागीदारी से मजबूत हुआ देशभक्ति का संदेश
नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना रहा। डोर-टू-डोर जनसंपर्क और सेल्फी गतिविधि के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया, जिससे शहर में देशभक्ति का संदेश और मजबूत हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!