Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी हुए सम्मानित,

राजेश सांधेलिया कटनी न्यूज 24 

कटनी, 15 अगस्त। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
समारोह के दौरान पुलिस विभाग में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मिष्ठान्न का वितरण किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!