Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार पर अमृत वाटिका में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे,

पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महारुद्राभिषेक और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 

✍️ संपादक :राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 
कैमोर, 11 अगस्त। सावन माह के दूसरे सोमवार के अवसर पर कैमोर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित खलवारा बाजार की अमृत वाटिका में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पुराना राम मिलन सोनी जी का बाड़ा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर के सौजन्य से किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण से हुई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव की आराधना की। इसके बाद विद्वान आचार्यों एवं मुख्य यजमान द्वारा विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक कराया गया।
महारुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, भांग सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
महारुद्राभिषेक के बाद भगवान शिव की भव्य महाआरती की गई। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें देर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
आयोजक एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग और भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह धार्मिक आयोजन लगातार दूसरे वर्ष भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की इस परंपरा को आगे भी जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!