टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, बाजारों में फायर ब्रिगेड ने की पेट्रोलिंग

प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण, आपात स्थिति में फायर वाहनों की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने की तैयारी

प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण, आपात स्थिति में फायर वाहनों की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने की तैयारी,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में अग्नि दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। बाजारों में बढ़ती भीड़, पटाखा दुकानों और अस्थायी व्यावसायिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर अग्निशमन एवं अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड वाहन से पेट्रोलिंग की जा रही है।

इसी क्रम में सोमवार शाम 6 बजे सिविल लाइन स्थित फायर कार्यालय से रवाना हुई टीम ने लक्ष्मीबाई चौराहा, मोहन टॉकीज, स्टेशन रोड, बरही रोड, खिरहनी फाटक ओवरब्रिज, गर्ग चौराहा, घंटाघर और जगन्नाथ चौक सहित शहर के प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड वाहनों के आवागमन में आने वाली संभावित बाधाओं का जायजा लिया गया।

सहायक फायर प्रभारी शैलेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य दीपावली के दौरान किसी भी अग्नि दुर्घटना की स्थिति में दमकल वाहनों को बिना किसी रुकावट के घटनास्थल तक पहुंचाना है। इसके लिए बाजार क्षेत्रों में मार्गों को सुगम बनाए रखने के साथ दुकानों और अस्थायी व्यावसायिक गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर यह पेट्रोलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

इस दौरान सहायक फायर प्रभारी शैलेन्द्र कुमार दुबे सहित अग्निशमन एवं अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!