टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

साधुराम स्कूल में विराजीं मां दुर्गा, नगर निगम कर्मचारी संघ का 56वां दुर्गोत्सव शुरू

महापौर प्रीति सूरी और निगमायुक्त तपस्या परिहार ने की पूजा-अर्चना, चार दिनों तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

महापौर प्रीति सूरी और निगमायुक्त तपस्या परिहार ने की पूजा-अर्चना, चार दिनों तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नगर निगम कर्मचारी दुर्गोत्सव समिति द्वारा शनिवार शाम साधुराम स्कूल परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के साथ ही परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा के समक्ष शीश नवाया और नगर की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

प्रतिमा स्थापना की धार्मिक रस्म निगमायुक्त तपस्या परिहार ने यजमान के रूप में संपन्न कराई। आयोजन में नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, पार्षद शकुंतला सोनी एवं रेखा संजय तिवारी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल और अनुराग त्रिसोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

56 वर्षों से निभाई जा रही दुर्गोत्सव की परंपरा

नगर निगम के राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि कर्मचारी दुर्गोत्सव समिति वर्ष 1971 से लगातार दुर्गोत्सव का आयोजन कर रही है। इस वर्ष आयोजन का 56वां वर्ष है। यह परंपरा निगम परिवार की आस्था, एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुकी है। आयोजन के माध्यम से अधिकारी-कर्मचारी धार्मिक आस्था के साथ आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

इस दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, निगम कर्मचारी विनोद सिंह चौहान, आलोक तिवारी, लवकुश तिवारी, सनीश रजक, पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष गणेश बिचपुरिया सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

अष्टमी से विजयादशमी तक होंगे विविध आयोजन

समिति द्वारा चार दिवसीय दुर्गोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार, रविवार 18 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी पर सुबह 9 बजे आरती एवं महाआरती तथा शाम 7 बजे से हनुमान अंश फिल्म का प्रदर्शन होगा। सोमवार 19 अक्टूबर को दुर्गा नवमी पर सुबह 9 बजे आरती एवं महाआरती और शाम 7 बजे से भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा।

वहीं, मंगलवार 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर सुबह 9 बजे आरती, 10 बजे हवन, दोपहर 1 बजे से कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन होगा। शाम 4 बजे मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

नगरवासियों से सहभागिता की अपील

नगर निगम कर्मचारी दुर्गोत्सव समिति ने जनप्रतिनिधियों, निगम के अधिकारी-कर्मचारियों और नगरवासियों से सपरिवार कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। समिति ने सभी से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने और इस पारंपरिक आयोजन को सामूहिक सहभागिता से सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!