टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने किया दुर्गा समितियों का सम्मान, चौथे वर्ष भी निभाई सांस्कृतिक परंपरा

Katni

कटनी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समिति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष अरजीत खरे के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत कटनी नगर की विभिन्न दुर्गा समितियों तक पहुंचकर उनके सदस्यों का सम्मान किया गया।

सम्मान अभियान के दौरान संस्था की टीम ने गर्ग चौराहा, सब्जी मंडी, अल्फ्रेडगंज, सिविल लाइन, महाकाल मंदिर क्षेत्र, मुख्य सिटी एरिया, भट्टा मोहल्ला, लखेरा, माधवनगर और बरगवां सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर दुर्गा समितियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस पहल के माध्यम से धार्मिक आयोजनों में समितियों के योगदान और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अरजीत खरे, भाजयुमो नेता अजय माली, उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता आदित्य श्रीवास्तव तथा महामंत्री उत्कर्ष गुप्ता सहित संस्था के सदस्य डॉ. मनीष सिंह, दीपक कुशवाहा, अतुल विश्वकर्मा, अविनाश जायसवाल, जतिन जसूजा, निखिल तनवानी, मोहित गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, आयुष अवस्थी, दिव्य मिश्रा, अनुराग सोनी, दिव्यांश द्विवेदी, सौरभ रैदास, सुमित रजक, हरीश झमनानी, शिवम कुरील, अभिषेक तिवारी, आदेश मिश्रा और अविनेश त्रिपाठी की सहभागिता रही। टीम ने देर रात तक विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर समितियों का सम्मान किया।

विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने सभी दुर्गा समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों और आयोजन में सहयोग देने वाले साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के साथ-साथ शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विकास साहू कटनी न्यूज 24 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!