राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने नवागत सदस्यों का किया स्वागत
संगठन को मजबूत बनाने का जताया विश्वास

संगठन को मजबूत बनाने का जताया विश्वास
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। राहुल गांधी की विचारधारा, संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक न्याय के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर कटनी में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में वार्ड क्रमांक 40 से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी शेखर खत्री, कपिल छतवानी, मोहित रजक और रियाज अहमद (BAMS, D.Pharm) शामिल हैं। सभी ने कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर संगठन के साथ काम करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प जताया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और विचारों को महत्व देती है। युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवागत सदस्य कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए संगठन के साथ मिलकर कार्य करेंगे।




