मैहर मां शारदा के दर्शन को निकली 300 श्रद्धालुओं की पदयात्रा का कटनी में होगा भव्य स्वागत श्री जगदीश स्वामी मंदिर में पुष्पवर्षा के साथ स्वागत,
श्री जगदीश स्वामी मंदिर में पुष्पवर्षा के साथ स्वागत, भोजन और विश्राम की व्यवस्था; पुरैनी में भी श्रद्धालुओं को कराया जाएगा जलपान

श्री जगदीश स्वामी मंदिर में पुष्पवर्षा के साथ स्वागत, भोजन और विश्राम की व्यवस्था; पुरैनी में भी श्रद्धालुओं को कराया जाएगा जलपान,
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां मैहर शारदा के दर्शन के लिए नरसिंहपुर जिले के कुकलाह ग्राम से निकली लगभग 300 श्रद्धालुओं की पदयात्रा का कटनी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। 11 अक्टूबर को अपने गांव से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का यह जत्था कल दोपहर करीब 1 बजे श्री जगदीश स्वामी मंदिर पहुंचेगा। यहां मंदिर ट्रस्ट कमेटी एवं जगन्नाथ रसोई की ओर से यात्रियों के स्वागत, भोजन और अल्प विश्राम की व्यवस्था की गई है।
पुष्पवर्षा से होगा स्वागत, भोजन और विश्राम की व्यवस्था
श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अनुसार, पदयात्रियों के मंदिर पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 2 बजे श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं अल्प विश्राम की व्यवस्था रहेगी। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और धार्मिक सद्भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
पुरैनी में भी श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा के लिए शाम 4 बजे यश टायर हाउस, पुरैनी में भी विशेष व्यवस्था की गई है। यहां यात्रियों को चाय, पानी, बिस्किट और जलपान उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लंबी पदयात्रा के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए राहत मिल सके।
नगरवासियों से स्वागत में शामिल होने की अपील
श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दोनों निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर मां शारदा के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्वागत करें और सेवा कार्य में सहभागी बनें। समिति ने कहा कि इस आयोजन को आमंत्रण मानकर अधिक से अधिक लोग शामिल हों तथा धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करें।
इस सेवा आयोजन में श्री जगदीश स्वामी ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी सहित विजय ठाकुर, शिवकुमार सोनी, पंडित चंद्रिका प्रसाद दुबे, शिशिर तुड़हा, रेशु तुड़हा, विजय पटेल, राजेश तिवारी, मुन्ना ताम्रकार, गुड्डू गौतम, राजकुमार गुप्ता, विनोद मिश्रा, राजेश पटेल, पंकज ठाकुर, राजकुमार तिवारी, सावन सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।
सौजन्य: श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट कमेटी एवं यश टायर हाउस, पुरैनी, कटनी।




