टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

बड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा का मुहास में हुआ भव्य स्वागत,मुहास मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर की पूजा-अर्चना

Katni

बड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा का मुहास में हुआ भव्य स्वागत,मुहास मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर की पूजा-अर्चना,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़नगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा यात्रा रविवार को कटनी जिले के रीठी विकासखंड के ग्राम मुहास पहुंची। बाइकर्स के समूह के साथ पहुंची यात्रा का स्थानीय लोगों ने पुष्पहार पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।
सेवा यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के कार्यकाल और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रयासों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। मुहास पहुंचने पर सेवा यात्रियों ने प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!