टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

नन्हवारा कलां के जगन्नाथ मंदिर में अखंड कीर्तन एवं रामायण पाठ का आयोजन, हवन-पूजन के बाद हुआ भंडारा

Katni

नन्हवारा कलां के जगन्नाथ मंदिर में अखंड कीर्तन एवं रामायण पाठ का आयोजन, हवन-पूजन के बाद हुआ भंडारा,

कटनी/विजयराघवगढ़। विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम नन्हवारा कलां स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन एवं रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के समापन अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा।

इस धार्मिक आयोजन के आयोजक जगन्नाथ स्वामी रहे। समस्त दुबे परिवार, ग्राम नन्हवारा कलां की ओर से श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!