ओवरलोडिंग पर शिकंजा: 3 हाईवा जब्त, 5.08 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला
Katni

ओवरलोडिंग पर शिकंजा: 3 हाईवा जब्त, 5.08 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला,
कटनी। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए कटनी में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनिज विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
संयुक्त वाहन चेकिंग के दौरान 3 ओवरलोड ट्रक हाईवा पकड़े गए। जांच में निर्धारित क्षमता से अधिक सामग्री का परिवहन पाए जाने पर वाहनों को जब्त कर वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संबंधित वाहन मालिकों से कुल 5 लाख 872 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। जुर्माना जमा कराने के बाद वाहनों को छोड़ा गया।
कार्रवाई में खनिज अधिकारी आर.के. दीक्षित, कमलेश परस्ते, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह सहित यातायात एवं खनिज विभाग के अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यातायात पुलिस ने वाहन मालिकों और चालकों से निर्धारित क्षमता के अनुसार ही वाहनों का संचालन करने तथा यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने के साथ सड़क और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना हर वाहन चालक और वाहन मालिक की जिम्मेदारी है।
विकास साहू कटनी न्यूज 24




