टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

वार्डों की प्राथमिकताओं से लेकर नागरिक सुविधाओं तक, महापौर जनसुनवाई में हुआ सीधा संवाद

नागरिकों ने महापौर श्रीमती सूरी के समक्ष रखीं अपने क्षेत्र की शिकायतें और समस्याएं, अधिकारियों से जानी कार्रवाई की स्थिति, दिए आवश्यक निर्देश

नागरिकों ने महापौर श्रीमती सूरी के समक्ष रखीं अपने क्षेत्र की शिकायतें और समस्याएं, अधिकारियों से जानी कार्रवाई की स्थिति, दिए आवश्यक निर्देश,

कटनी (06 अक्टूबर)। शहर के अलग-अलग वार्डों से आए नागरिकों के लिए मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई अपनी बात सीधे महापौर तक पहुंचाने का माध्यम बनी। नगर निगम कार्यालय में हुई जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं, स्थानीय समस्याओं और अपेक्षित सुविधाओं से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी को अवगत कराया।

नागरिकों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों में आवास, जलकर, अतिक्रमण, सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य विषय शामिल रहे। महापौर ने नागरिकों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही प्रकरणों की स्थिति जानी और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान कई नागरिकों ने अपने वार्ड की परिस्थितियों और लंबे समय से महसूस की जा रही स्थानीय जरूरतों को भी साझा किया। महापौर ने कहा कि नागरिकों से प्राप्त सुझाव और क्षेत्रीय आवश्यकताओं की जानकारी नगर के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।महापौर श्रीमती सूरी ने संबंधित शाखा प्रभारियों से कहा कि जनसुनवाई में सामने आए प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनकी प्रगति से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर भी जोर दिया।

जनसुनवाई में नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विकास साहू कटनी न्यूज 24 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!