
लालपुर में रेत से भरा ट्रैक्टर ग्रामीणों ने रोका, जांच की मांग,
ढीमरखेड़ा। ग्राम लालपुर में ग्रामीणों द्वारा रेत से भरे एक ट्रैक्टर को रोकने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मौके का वीडियो बनाकर प्रशासन और खनिज विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, ट्रैक्टर में बड़ी मात्रा में रेत भरकर परिवहन किया जा रहा था। वाहन को रोकने के बाद ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जिसमें रेत से भरा ट्रैक्टर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि रेत परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज या अनुमति उपलब्ध नहीं है, तो मामले में नियमों के उल्लंघन की जांच की जानी चाहिए।
वैध दस्तावेजों की जांच की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैक्टर में भरी रेत के स्रोत, परिवहन स्थल और वाहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाए। साथ ही लालपुर और आसपास के क्षेत्रों में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायतों की भी जांच कराने की मांग की गई है।
फिलहाल मामले में संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि ट्रैक्टर में परिवहन की जा रही रेत वैध थी या नियमों का उल्लंघन हुआ है।
✍️राजेश कुमार तिवारी




