Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जलकर बकायेदारों के लिए आखिरी मौका, 50 फीसदी राशि जमा कर पाएं पूरी देनदारी से राहत

10 सितंबर को खत्म होगी जलकर राहत योजना की समय-सीमा, घंटाघर, खिरहनी फाटक और सुभाष चौक में लगाए जाएंगे विशेष शिविर

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। वर्षों से बकाया जलकर की राशि जमा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत पाने का अब आखिरी मौका है। नगर पालिक निगम की जलकर राहत योजना की समय-सीमा 10 सितंबर को समाप्त हो रही है। योजना के तहत बकायेदार उपभोक्ता अपनी कुल बकाया राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट का लाभ ले सकते हैं।
नगर निगम द्वारा योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए अंतिम दिन भी शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। घंटाघर, खिरहनी फाटक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास और सुभाष चौक में लगाए जा रहे शिविरों में उपभोक्ता अपने बकाया जलकर की जानकारी लेकर निर्धारित राशि जमा कर सकेंगे।
इसके अलावा उपभोक्ताओं को घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। एमपी ई-नगरपालिका पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से जलकर की निर्धारित राशि जमा कर योजना का लाभ लिया जा सकता है।
नगर निगम प्रशासन ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि जमा कर शेष 50 प्रतिशत देनदारी की छूट का लाभ उठाएं।
योजना की समय-सीमा समाप्त होने के बाद बकाया राशि की वसूली नियमानुसार की जाएगी। ऐसे में जलकर बकायेदारों के पास राहत योजना का लाभ लेने के लिए अब सिर्फ एक दिन का समय शेष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!