Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कटनी शहर में जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने शहर के विभिन्न मिष्ठान एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खोया, पेड़ा, बर्फी, पनीर और नमकीन सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संकलित किए।
अभियान के तहत मिशन चौक स्थित कोजी मिष्ठान भंडार से खोया पेड़ा, दूध बर्फी और नमकीन तथा इंदौर सेव भंडार से बूंदी लड्डू और खोया बर्फी के नमूने लिए गए। वहीं सिल्वर टॉकीज स्थित बाहुबली दूध भंडार से पनीर और खोया तथा सिल्वर टॉकीज रोड स्थित शानू मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला, नमकीन और बर्फी के नमूने संकलित किए गए।
इसी क्रम में बाहुबली खोया भंडार से खोया पेड़ा एवं खोया, पन्ना मोड़ स्थित पटेल मिष्ठान भंडार से कलाकंद एवं खोया तथा बस स्टैंड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से खोया पेड़ा का नमूना लिया गया।
खाद्य सुरक्षा टीम ने पुरानी बस्ती स्थित गोरे लाल मिठाई भंडार से बूंदी लड्डू और कलाकंद तथा बस स्टैंड स्थित ओम साई मिठाई शॉप से लड्डू और सलोनी के नमूने भी नियमानुसार संकलित किए।
प्रयोगशाला जांच के बाद तय होगी गुणवत्ता
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही यह निर्धारित होगा कि संबंधित खाद्य पदार्थ निर्धारित गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं या नहीं।
विभाग का कहना है कि अभियान का उद्देश्य खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों का पालन करने के लिए जवाबदेह बनाना और आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
अमानक नमूने मिलने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
प्रयोगशाला जांच में यदि कोई खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के विपरीत या अमानक पाया जाता है, तो संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा लागू नियमों और विनियमों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से त्योहारी सीजन में मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर कारोबारियों में निगरानी का संदेश गया है, वहीं उपभोक्ताओं को भी सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग की सक्रियता सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!