टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों के हाथों से तैयार दीपावली के उत्पादों की खरीदारी कर बढ़ाया उत्साह, नन्ही प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन

कलेक्ट्रेट में लगाए गए स्टॉल पर प्रदर्शित हुई बच्चों की रचनात्मक कला, हस्तनिर्मित दीये, कैंडल और आकर्षक तोरणों ने खींचा ध्यान

कलेक्ट्रेट में लगाए गए स्टॉल पर प्रदर्शित हुई बच्चों की रचनात्मक कला, हस्तनिर्मित दीये, कैंडल और आकर्षक तोरणों ने खींचा ध्यान,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24

कटनी। दीपावली के पर्व पर स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और बच्चों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष पहल देखने को मिली। कलेक्टर आशीष तिवारी ने बाल गृह संस्थाओं के बच्चों द्वारा तैयार किए गए दीपावली के सजावटी उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके हुनर को सम्मान दिया।

मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने और आर्थिक रूप से प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्ट्रेट के प्रवेश हॉल में आकर्षक स्टॉल लगाया गया था। इस स्टॉल पर बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए ग्लास कैंडल, सजावटी दीये, रंग-बिरंगे तोरण, वॉल हैंगिंग, झालर और दीपावली से संबंधित विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए गए।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्टॉल पर पहुंचकर बच्चों द्वारा तैयार की गई सामग्री देखी और रंग-बिरंगे तोरण, कैंडल सहित अन्य सजावटी उत्पादों की खरीदारी की। उन्होंने सामग्री का नगद भुगतान भी किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी एवं महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेती ने भी बच्चों द्वारा तैयार उत्पाद खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस पहल का उद्देश्य केवल बच्चों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री करना नहीं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को पहचान दिलाना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए इस स्टॉल के माध्यम से बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश भी दिया गया। बच्चों के नन्हे हाथों से तैयार इन आकर्षक उत्पादों ने दीपावली की खुशियों में आत्मसम्मान, स्वावलंबन और आत्मविश्वास के रंग भी भर दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!