टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

आचार्य विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस पर भक्ति और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां

जैन समाज की महिलाओं और बच्चों ने भजनों पर दी आकर्षक प्रस्तुतियां, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जैन समाज की महिलाओं और बच्चों ने भजनों पर दी आकर्षक प्रस्तुतियां, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,

राजेश सांघेलिया कटनी न्यूज 24 

कटनी। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस एवं शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 25 अक्टूबर 2026 को दिगम्बर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटनी में भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्साह से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जैन समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने भजनों की धुन पर मनमोहक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद महिलाओं एवं बच्चों ने भक्तिमय भजनों पर गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव उपस्थित रहे। वहीं सकल दिगम्बर जैन पंचायत कटनी के अध्यक्ष संजय जैन, सुभाष सिंघई, अधिवक्ता मिथिलेश जैन, जैन शिक्षा संस्था के अध्यक्ष आशीष जैन, केडीसी कॉलेज कटनी के संचालक पारस जैन, शरद सरावगी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

गरबा प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुश्री सौम्या रांधेलिया एवं दीपा रवि ने निभाई। आयोजन के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में यश भारत के संपादक आशीष सोनी, स्वतंत्र मत के संपादक संजय गुप्ता, कटनी न्यूज 24 के संपादक राजेश सांघेलिया, श्रीमती रोशनी पारस जैन, सुश्री सौम्या रांधेलिया, सुश्री निधि चौरसिया एवं श्रीमती अनु श्रीवास्तव शामिल रहीं।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रीति पटवारी एवं नीतू गुप्ता ने किया। आयोजन मंडल में साधना-सुभाषिश जैन, ज्योति-नितिन जैन, आशना-प्रांशु जैन, दीपांशी-अभिनव जैन, आयुषी-सजल जैन, शिल्पा-अरविन्द जैन तथा दीपाली-मोहित जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आयोजकों ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार शरद पूर्णिमा पर इस आयोजन को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक मंडल ने संकल्प लिया कि जैन समाज में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन आगे भी प्रतिवर्ष इसी उत्साह के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!