टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
वाडस्ले स्कूल के छात्र मौलिक खरे ने हासिल की प्रथम रैंक, वार्षिक समारोह में मिला सम्मान
Katni

वाडस्ले स्कूल के छात्र मौलिक खरे ने हासिल की प्रथम रैंक, वार्षिक समारोह में मिला सम्मान,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
रीठी। वाडस्ले इंग्लिश मीडियम स्कूल के कक्षा चौथी के छात्र मौलिक खरे ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के वार्षिक समारोह में अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मौलिक की सफलता से विद्यालय सहित परिवार में हर्ष का माहौल है। वे रीठी कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ. मनोज खरे एवं श्रीमती प्रीति खरे के सुपुत्र हैं।
विद्यालय परिवार ने मौलिक की मेहनत, लगन और शैक्षणिक उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।




