टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

खिरहनी और बरगवां अंडरपास में यातायात पुलिस की कार्रवाई, 25 वाहन चालकों पर जुर्माना

Katni

खिरहनी और बरगवां अंडरपास में यातायात पुलिस की कार्रवाई, 25 वाहन चालकों पर जुर्माना,

कटनी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने खिरहनी ओवरब्रिज और बरगवां ब्रिज के नीचे अंडरपास में कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और यातायात निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले 25 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस ने वाहन चालकों को अंडरपास और प्रमुख मार्गों पर वाहन खड़ा नहीं करने की समझाइश देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!