टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी पुलिस की कांबिंग गश्त, 116 वारंटी गिरफ्तार 174 आरोपियों पर कार्रवाई,

अवैध शराब के 31 मामले दर्ज; गुंडा-बदमाशों की भी हुई चेकिंग

174 आरोपियों पर कार्रवाई, अवैध शराब के 31 मामले दर्ज; गुंडा-बदमाशों की भी हुई चेकिंग,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में कटनी पुलिस ने विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाकर अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी 25 स्थाई वारंट और 91 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 61 गुंडा बदमाशों और 46 निगरानी बदमाशों के घर पहुंचकर उनकी चेकिंग की।
अवैध शराब के परिवहन, बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ 31 प्रकरण आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किए गए। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
कांबिंग गश्त के दौरान 58 जमानती वारंट और 98 समंस भी तामील किए गए। इसके अलावा जुआ एक्ट के 2 प्रकरण दर्ज किए गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 170 बीएनएसएस में 4 और धारा 126, 135 बीएनएसएस में 113 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने 2 जिला बदर बदमाशों की चेकिंग के साथ रात में आने-जाने वाले 29 मुसाफिरों की भी जांच कर रजिस्टर में उनका इंद्राज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!