अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई चार ठिकानों पर दबिश देकर 25.56 लीटर देशी मदिरा जब्त, आरोपियों पर प्रकरण दर्ज
Katni

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई चार ठिकानों पर दबिश देकर 25.56 लीटर देशी मदिरा जब्त, आरोपियों पर प्रकरण दर्ज,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी – अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा जिले में सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने चार ठिकानों पर दबिश देकर कुल 25.56 लीटर देशी मदिरा बरामद की।आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में वृत्त कटनी क्रमांक-01 एवं कटनी क्रमांक-02 के अंतर्गत माधवनगर, झर्रा टिकुरिया, बस स्टैंड एवं इंद्रा नगर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। टीम ने अवैध मदिरा विक्रय के ठिकानों से देशी मदिरा प्लेन एवं मसाला के कुल 142 पाव जब्त किए।अवैध मदिरा रखने एवं विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में वृत्त कटनी क्रमांक-01 प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन बरकड़े, वृत्त कटनी क्रमांक-02 प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश गौंटिया, राम सिंह, वीणा ब्राह्मणवंशी, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, किशन बरदिया, अनुराग शर्मा तथा आबकारी आरक्षक अरुण पांडेय एवं जितेंद्र त्रिपाठी का योगदान रहा।




