टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कामकाजी अभिभावकों के बच्चों के लिए निगम ने शुरू किया ‘पालन घर’

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने टी.सी. बाजार स्कूल परिसर में किया शुभारंभ, 2 से 6 वर्ष के बच्चों को मिलेगी देखभाल और विकास की सुविधा

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने टी.सी. बाजार स्कूल परिसर में किया शुभारंभ, 2 से 6 वर्ष के बच्चों को मिलेगी देखभाल और विकास की सुविधा,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। कामकाजी अभिभावकों के छोटे बच्चों की देखभाल और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी ने टी.सी. बाजार स्कूल परिसर में ‘पालन घर’ की शुरुआत की है। मंगलवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने विधिवत शुभारंभ किया।
नगर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की पहल पर शुरू की गई इस सुविधा में 2 से 6 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल के साथ उनके प्रारंभिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बच्चों के लिए खेल, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे वे खेल-खेल में सीखने के साथ सामाजिक, मानसिक और शारीरिक विकास की दिशा में आगे बढ़ सकें।
पालन घर में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण के साथ उनकी उम्र और रुचि के अनुरूप खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों की उचित देखभाल, पौष्टिक आहार और प्रशिक्षित स्टाफ की निगरानी की व्यवस्था भी रहेगी।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि पालन घर की सुविधा कामकाजी अभिभावकों के लिए उपयोगी साबित होगी। इससे वे अपने छोटे बच्चों को सुरक्षित वातावरण में छोड़कर अपने कार्यों पर बेहतर ढंग से ध्यान दे सकेंगे।
शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त प्रियंका झरिया, एमआईसी सदस्य सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद वंदना यादव, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल, शोभा कुरील, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!