Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

15 अक्टूबर तक शुरू होगा कटनी का क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक

14.5 करोड़ की लागत से बने भवन का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश

14.5 करोड़ की लागत से बने भवन का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। जिला अस्पताल परिसर में 14.5 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक को 15 अक्टूबर तक शुरू करने की तैयारी है। गुरुवार को कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न कक्षों, वार्ड, शल्य चिकित्सा कक्ष और आइसोलेशन कक्ष का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और संचालन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक को जल्द शुरू किया जाए, ताकि गंभीर मरीजों को जिला स्तर पर ही आधुनिक उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए।
सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक को 15 अक्टूबर तक प्रारंभ कर दिया जाएगा। वहीं, कलेक्टर ने शल्य चिकित्सा कक्ष में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. राजसिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!