जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 जुआरी गिरफ्तार; 7 फरार 8 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल और 80 हजार 500 रुपये नकद जब्त,
7 फरार 8 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल और 80 हजार 500 रुपये नकद जब्त, करीब 13 लाख रुपये का मशरुका बरामद

7 फरार 8 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल और 80 हजार 500 रुपये नकद जब्त, करीब 13 लाख रुपये का मशरुका बरामद,
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कटनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भदौरा नंबर-2 के जंगल में संचालित जुए के फड़ पर छापेमारी की। पुलिस की योजनाबद्ध कार्रवाई में मौके से 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस को देखकर 7 आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम भदौरा नंबर-2 के जंगल में दबिश दी।
घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ा, लाखों का मशरुका जब्त
पुलिस टीम ने जंगल में संचालित जुए के फड़ की घेराबंदी कर मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 8 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन और 80 हजार 500 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त मशरुका की कुल अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है।
सभी गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस ने गिरफ्तार सभी 14 आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड संकलित कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। वहीं, मौके से फरार हुए 7 आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
कटनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के संचालन तथा इनमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




