दिल्ली NCRमध्य प्रदेश

घुघरा आश्रम शाला पहुंचे कलेक्टर-एसपी, बच्चों से संवाद कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता

भोजन की गुणवत्ता जांचने अधिकारियों ने स्वयं चखा स्वाद, विद्यार्थियों को वितरित किए ट्रैक सूट

भोजन की गुणवत्ता जांचने अधिकारियों ने स्वयं चखा स्वाद, विद्यार्थियों को वितरित किए ट्रैक सूट,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी – बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं की हकीकत जानने बुधवार को कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा रीठी विकासखंड के ग्राम घुघरा स्थित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह शासकीय बालक आश्रम शाला पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक समझ और ज्ञान का आकलन किया।

सवालों के जवाब से परखी शैक्षणिक गुणवत्ता

कलेक्टर आशीष तिवारी ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम संबंधी प्रश्न पूछे। उन्होंने कृषि और खेती-बाड़ी से जुड़े व्यावहारिक सवालों के माध्यम से बच्चों की समझ को भी परखा। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिए, जिससे कलेक्टर संतुष्ट नजर आए। उन्होंने छात्रावास के बेडरूम, रसोई और परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वार्डन शिवराज चौधरी से विद्यार्थियों की उपस्थिति, भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के संबंध में चर्चा की।

भोजन चखकर परखी गुणवत्ता, स्वच्छता के निर्देश

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था जांचने के लिए अधिकारियों ने स्वयं मध्यान्ह भोजन का स्वाद चखा और गुणवत्ता को संतोषजनक बताया। साथ ही रसोई में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान विद्यार्थियों को ट्रैक सूट भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर और डीएफओ गर्वित गंगवार ने परिसर में आम, जामुन और कटहल के पौधे रोपे। उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!